फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौतपा... तापमान में चौथे दिन भी हुई बढ़ोतरी, 44 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौतपा के पहले दिन ही बढ़ रहा जिले का तापमान
विज्ञापन

-29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
-16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में नौतपा के पहले ही दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ। दोपहर में 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा ने हालत खराब कर दी।
विज्ञापन


नौ तपा 25 मई से शुरू हुआ था। पहले दिन से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 25 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चौथे दिन तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी से गर्मी भी बढ़ रही है। इससे जनमानस झुलस रहा है। गर्मी अधिक होनेे से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। गर्मी से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते नजर आए। इतना ही नहीं लोग चेहरे को ढककर घरों से बाहर निकले। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


गर्मी में इन चीजों का रखें ध्यान
- थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें

- धूप में बाहर नहीं निकलें

- बाहर निकलते समय चेहरे और सिर पर कपड़ा ढककर निकलें
- कटे-फटे फल और सब्जियां न खाएं
- बासी खाने का सेवन नहीं करें

- खरबूजा, तरबूज, खीरा जैसे रसदार फलों का सेवन करें

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
22 मई- 36.8- 25.2
23 मई- 37- 27.3
24 मई- 37.8- 27.4
25 मई- 41- 28
26 मई- 42- 29
27 मई- 43- 28
28 मई- 44- 29
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और 25 से 28 मई तक का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।

तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी। बारिश होने की अभी कोई संभावना नहीं है। - सतीश कुमार, प्रेषक, कृषि वेधशाला, नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें