राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया चक्का जाम
जलीलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने ग्रामीण भारत बंद के आह्वान पर गांव वीरमपुर में गन्ना, सब्जी एवं दूध आदि के वाहन रोक दिए।
विभिन्न संगठनों द्वारा ग्रामीण भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को चांदपुर दतियाना मार्ग पर गांव वीरमपुर के चौराहा पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना, दूध एवं सब्जी आदि लदे वाहन शहर की ओर नहीं जाने दिए। बारिश के दौरान भी राकिमसं के कार्यकर्ता वीरमपुर चौराहा पर जमे रहे। हरगुलाल कश्यप, कपिल राणा, सूरज सिंह, विपिन चौधरी, मुस्तकीम, शीशपाल सिंह, निखिल त्यागी शामिल रहे।