फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश फेंकने वालों पर रासुका लगाने की मांग

विज्ञापन
धामपुर कोतवाल को ज्ञापन देते हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। धार्मिक स्थल के बाहर गोवंश अवशेष फेंकने वालों पर हिंदू जागरण मंच ने रासुका के तहत कार्रवाई कराने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा न कर सके।
विज्ञापन

बुधवार को मंच के पदाधिकारियों ने एसपी से संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक इस मामले में दो सगे भाईयों आमिर व बसारत पुत्र मुसरत को ही गिरफ्तार कर सकी है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पदाधिकारियों ने घटना में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रासुका नहीं लगाया गया तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, अभिषेक त्यागी, सचिन पंडित, अंकित सैनी, गणेश मराठा, अरुण कुमार, अंकुर गोयल, इंद्रप्रीत सिंह, अमित गांधी, रोहित जैन और मोहित रस्तौगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें