फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की रग-रग में बसा होता है राष्ट्र प्रेम

विज्ञापन
नजीबाबाद- पूर्व सैनिक मनोज कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सैनिक की रग-रग में बसा होता है राष्ट्र प्रेम
विज्ञापन

नजीबाबाद। कारगिल युद्ध विजय मिशन में शामिल सैनिक मनोज कुमार कहते हैं कारगिल युद्ध अमर शहीद सैनिकों की कुर्बानी और सैन्य शक्ति के अदम्य साहस से जीता गया। पूर्व वायु सैनिक नजीबाबाद निवासी मनोज कुमार कहते हैं कि विजय कारगिल दिवस सैनिकों के शौर्य की ऐसी का गाथा है, जिसने भारत का दुनिया में मस्तक ऊंचा किया। कारगिल युद्ध संस्मरण याद करते हुए पूर्व सैनिक मनोज बताते हैं कि कारगिल ऑपरेशन में हमारी यूनिट गुजरात की भुज में थी। वहां हम आर्मी को एरियल सपोर्ट दे रहे थे ताकि ऊंचाइयों पर बैठा दुश्मन हमारी सेना को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत पूर्व सैनिक मनोज कहना है कि कारगिल युद्ध हमारे अमर शहीद सैनिकों की कुर्बानी से सींचा गया ऐसा विजय मिशन है जिसने सैनिकों की वीरता, युद्ध कौशल और भारतीय सेना की योजना पद सूझबूझ का साक्षात उदाहरण पेश किया है। बॉर्डर पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का मनोबल ऊंचा करना भारतीयों का दायित्व है। राष्ट्र की रक्षा का दायित्व सैनिकों की रग-रग में भरा होता है। सैनिक को जब देशवासियों से सम्मान मिलता है तो सीमा पर रक्षा में तैनात सैनिकों का सीना चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें