फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से चौकीदार की मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद में गन्ना विकास परिषद के चौकीदार की करंट से मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
करंट लगने से चौकीदार की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। गन्ना विकास परिषद नजीबाबाद कार्यालय के चौकीदार की तड़के करंट लगने से मौत हो गई। चौकीदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव हाजीपुर निवासी 58 वर्षीय राकेश कुमार गन्ना विकास परिषद नजीबाबाद कार्यालय में चौकीदार था। रात में चौकीदार की ड्यूटी थी। रविवार प्रात: करीब छह बजे गन्ना विकास परिषद कार्यालय परिसर में लगे कटहल के पेड़ पर चौकीदार राकेश कटहल तोड़ने के लिए लोहे का पाइप लेकर चढ़ गया। कटहल तोड़ते समय पेड़ के पास से निकल रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से राकेश के हाथ का पाइप छू गया। तेज धमाके के साथ स्पार्किंग हुई। पेड़ काफी घना था। संयोग से ग्राम प्रधान के पति हिमांशु राजपूत घटना के समय पास से गुजर रहे थे। चौकीदार के करंट लगते ही उन्होंने तत्काल विद्युत सप्लाई बंद कराई और पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़, आदर्श नगर चौकी प्रभारी जनप्रिय गौड़, गन्ना समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ल, कार्यालय प्रभारी राजीव कपूर और स्टाफ के कर्मचारी घटनास्थल पहुंच गए। एसडीएम परमानंद झा ने घटनास्थल पहुंच कर पुलिस और मंडी कर्मचारियों से घटना की जानकारी की। क्रेन से चौकीदार का पेड़ पर लटका शव उतारा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें