फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बची स्कूल से लौटे बच्चों की जान

Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में स्कूली बच्चों को उतारते समय अचानक स्कूल वैन की गैसकिट में रिसाव के बाद लगी आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में बच्चों को सकुशल वैन से बाहर निकाला और उन्हें घर भेजा। इस घटना से कुछ समय के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ड्राइवर को वैन लेकर चला गया। उधर, सेंटमैरी के फादर सिरयक प्रधानाचार्य ने मामला संज्ञान में आने पर वैन चालकों से घटना के संबंध में जानकारी ली। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वैन बच्चों को लेकर मंदिर मुक्तेश्वरनाथ के द्वार के सामने पहुंची। उसमें बैठे कुछ बच्चों को वैन से उतारते समय अचानक धुआं उठने के साथ आग की लपटे उठने लगी। पड़ोस के दुकानदार विकास, अरविंद, संजय, संजीव अग्रवाल, पंकज, सौरभ वैन की ओर दौड़ पड़े और पानी से भीगे बोरों से आग पर काबू पाया। सभी बच्चों को सकुशल उतार कर रिक्शाओं से उनके घर भिजवा दिया। इसके बाद घटना की जानकारी दुकानदारों ने पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके 
पर पहुंची वैन चालक गाड़ी 
लेकर चला गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में किसी ने भी वैन चालक के विरुद्ध शिकायती नहीं की। शिकायतीपत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सेंटमैरी के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्टाफ को किसी वैन के ड्राइवर ने  बताया  कि कोई घटना हुई है। सभी बच्चे सकुशल हैं। सभी वैन चालकों से इस घटना के संबंध में जानकारी लेकर कड़ी हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें