फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: क्रिसमस पर दिया मानवता व प्रेम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को क्रिसमस का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रभु यीशू मसीह के आगमन पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। उनके अवतरण की झांकियां सजाईं गईं। मिशन कंपाउंड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर डॉ. सीएम डेनियल ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह ने मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी प्रेम करने का संदेश दिया। सेंट मेरी चौक पर स्थित तेरा प्रेम चर्च को भी विशेष रूप से सजाया गया था। विशेष प्रार्थना के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। ताजपुर के प्रसिद्ध गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा हुई। चर्च के फादर सामुएल व ब्रादर एंटोनी जेरिश ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह ने ईश्वर के रूप में इस धरती पर एक झोपड़ी में जन्म लिया था। अनेक यातनाएं सहने बावजूद वे सत्य के रास्ते चले। हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। ताजपुर का प्रसिद्ध गिरजाघर सन् 1913 को फ्रांस के कारीगरों से बनवाया गया था। क्रिसमस पर गिरजाघर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कृपाओं की माता हाई स्कूल के प्रांगण व चर्च के दोनों रास्तों पर मेला लगा। सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी पीएससी व बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
कालागढ़। भिक्कावाला के रोमन कैथोलिक सेंट मेरीस चर्च में पल्ली पुरोहित फादर डाॅ. फिलिप ने विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशू मसीह का संदेश देते हुए प्रेम और त्याग जैसे गुणों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। सांता क्लॉज ने उपहार बांटकर खुशी का इजहार किया। शांति निवास स्वास्थ्य केंद्र, कान्वेंट आदि में आकर्षक चरनी बनाई गईं ।
विज्ञापन

बिना अनुमति कश्मीरी गांव में क्रिसमस के कार्यक्रम को रुकवाया
नहटौर। गांव कश्मीरी में बिना अनुमति क्रिसमस पर किए जा रहे पुलिस कार्यक्रम को पुलिस ने रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को गांव निवासी जसवंत सिंह के घर क्रिसमस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की, जहां कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम को रुकवाते हुए आयोजक जसवंत सिंह व रोहित को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद दोनों को भविष्य में बिना अनुमति कोई कार्यक्रम आयोजित न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें