फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो फाउंडेशन ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

विज्ञापन
नजीबाबाद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान में आयोजित हवन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नमो फाउंडेशन ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। नमो फाउंडेशन की ओर से पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, मनोज कुमार, पवन कुमार, सुशील राजपूत के नेतृत्व में रविवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली से पूर्व रेलवे स्टेेशन स्थित शिव मंदिर परिसर में सामूहिक हवन किया गया, जिसमें शुद्ध वातावरण के लिए मनुष्य को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ आहुतियां दी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में वक्ताओं ने संक्रमण काल के दौर से उबरने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने, शरीर की रोध प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को निरोग रखने के लिए समाज से योग और प्राणायाम को जीवन का लक्ष्य बनाने की सलाह दी। वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने पर भी जोर दिया। रेलवे स्टेशन से नगर के मुख्य मार्गों से होकर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाचार्य एसपी तिवारी, दिनेश खन्ना, जितेंद्र कक्कड़, रोहिताश अहलावत, हरिओम, बिट्टू भटनागर, प्रफुल्ल, पुष्पा देवी, मनीषा सैनी, शोभा देवी, सुविधा भटनागर, रजनी, मंजु, सुमित, प्रमोद, आयुष्य, आर्यन, सुर्यांश आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाले नमो फाउंडेशन के प्रतिनिधि।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकालती महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें