फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन को मिले 12 आइसोलेशन कोच

विज्ञापन
नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे आइसोलेशन कोच। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन को मिले 12 आइसोलेशन कोच
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद को 12 आइसोलेशन कोच दिए गए हैं। कोविड-19 के चलते जरूरत पड़ने पर कोच आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे।
मुरादाबाद रेलवे ने नजीबाबाद स्टेशन को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए 12 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं। मंगलवार को दोपहर एक एसी, एक एसएलआर और 10 जीएस कोच नजीबाबाद स्टेशन पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह, सीएमआई आरके सिंह ने आइसोलेशन कोच रिसीव किए।
रेल सूत्रों के अनुसार एक आइसोलेशन कोच में कोविड-19 से प्रभावित 16 मरीजों को रखने की व्यवस्था है। मुरादाबाद-लक्सर के बीच नजीबाबाद महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। जिसके लिए आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं। आइसोलेशन कोच के लिए रेलवे द्वारा मेडिकल स्टाफ, सफाई, सैनिटाइजेशन के लिए विशेष प्रबंध जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और सिविल स्वास्थ्य विभाग ने उठाई थी मांग
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के लिए 29 मई को नजीबाबाद दौरे पर आए रेलवे के सीएमएस डा. रविकांत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के प्रभारी डा. सर्वेश निराला ने ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर नजीबाबाद स्टेशन पर लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए आइसोलेशन वार्ड की आवश्यकता को देखते हुए आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराने को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। 18 मई को एसएस जयपाल सिंह के नेतृत्व में भी इस आशय की मांग उठाई गई थी।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर आइसोलेशन कोच में मरीजों के लिए जुटाई गई व्यवस्था।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें