फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवालिक की तलहटी में बसे नजीबाबाद में बारिश का नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद में एक दिन में बारिश ने अप्रत्याशित रिकॉर्ड बना दिया। बुधवार की देर रात से बृहस्पतिवार की दोपहर तक 313.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। एक दिन और रात में इतनी वर्षा पहले कभी नहीं हुई। इससे पहले 2025 में चार अगस्त से छह अगस्त तक तीन दिन में कुल 450 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। इसमें चार अगस्त को पहले दिन सर्वाधिक 211. 6 मिमी वर्षा हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 10 बजे शुरू हुई वर्षा पूरी रात जारी रही थी। नजीबाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित अंशकालिक मौसम वेधशाला ने मौसम केंद्र लखनऊ और मौसम केंद्र मेरठ को भेजी जानकारी में बुधवार आठ जुलाई की रात से बृहस्पतिवार को सवेरे आठ बजे तक 306 मिमी वर्षा रिकॉर्ड होने की सूचना दी। बृहस्पतिवार नौ जुलाई को दिन में 7.6 मिमी वर्षा और रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र प्रभारी एवं जीआईसी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया रात और दिन में कुल मिलाकर 313.26 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जीआईसी नजीबाबाद के अंशकालिक मौसम वेधशाला के रिकॉर्ड के अनुसार एक जून से 30 सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र में औसतन 1000 से 1100 मिमी वर्षा रिकॉर्ड होती आई है। 10 जुलाई तक वर्तमान सीजन की 368.4 मिमी वर्षा हो चुकी है।
क्षेत्र और पहाड़ों पर बारिश से मालन नदी का जल स्तर बढ़ गया है। मालन नदी प्रभावित कछियाना रम्पुरा और नगर के प्रमुख संपर्क मार्गों आदि पर भारी जल भराव भी हुआ। नगर के कछियाना क्षेत्र में गंगाराम, कलवा सिंह सहित सब्जी के कई काश्तकारों की फसलें डूब गईं।
विज्ञापन

मोहल्ला गडरियान निवासी 65 वर्षीय हरिशंकर प्रजापति का कहना है कि उन्होंने एक दिन-रात में इतनी वर्ष पहले कभी नहीं देखी। उनका कहना है क्षेत्र में भारी जल भराव हुआ, मकानों में पानी भर जाने से नुकसान हुआ लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा जल निकासी के प्रभावी प्रबंधन से काफी राहत महसूस हुई। मुगलूशाह, मकबरा सहित कई क्षेत्र में जल भराव से नागरिकों को जल्दी राहत मिल गई।
मंडावली क्षेत्र के काटपुर निवासी 68 वर्षीय हाजी नसीम अंसारी का कहना है कि रिकॉर्ड वर्षा भले ही हुई लेकिन रुक-रुक कर वर्षा होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों नुकसान संबंधी बड़ी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा।


अधिकारियों ने गांवों में जलभराव का किया निरीक्षण
कादराबाद। बारिश से हिदायतपुर, चंडिका आदि गांव में ग्रामीणों को घरों में जलभराव हो गया। तहसीलदार धनराज पटेल, नायब तहसीदार संजीव बाजपेयी, एडीओ ललित प्रताप, लेखपाल अभय प्रताप आदि ने ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठकर हिदायतपुर, चंडिका मीरापुर, भिक्कावाला आदि गांवों का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, गांव हिदायतपुर में उन्होंने ग्रामीणों से तालाबों के पानी की निकासी के लिए पक्का नाला बनवाने की बात कही। इसके अलावा तहसीलदार व बीडीओ मनवीर सिंह आदि ने गांव तुरतपुर व अगवानपुर स्थित गोशालाओं का निरीक्षण कर संरक्षित गोंवंश की बरसात के पानी से सुरक्षा व अगवानपुर में भरे पानी की निकासी का जायजा लिया।
राजा का ताजपुर। बारिश से नूरपुर-स्योहारा मार्ग स्थित नई बस्ती में सड़क पर लगभग एक फीट पानी भर गया है। ताजपुर-पौटा मार्ग, मोहल्ला बड़वान, खलिया पार आदि कई स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।

-
गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई
पैजनिया। भारी बारिश से पैजनिया क्षेत्र के गांवों की बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। गांवों में पिछले दो दिनों में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पाई है। खासपुरा और मलपुरा का भी यही हालात रहे। अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ गिरने से ब्रेकडाउन हो गया था। बारिश के कारण लाइन दुरुस्त नहीं हो पाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें