बिजनौर। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। इससे जनमानस अस्त व्यस्त है। तीन दिन में नजीबाबाद तहसील में सबसे ज्यादा 327 मिमी और धामपुर तहसील में सबसे कम 74 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग अभी बारिश होने की संभावना जता रहा है।
जिले में आठ जुलाई से बारिश शुरू हो गई थी, जो 10 जुलाई को सुबह 11 बजे तक होती रही। तीन दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बिजनौर तहसील में 225.5 मिमी, नगीना में 308.3 मिमी, चांदपुर तहसील में 176 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत पाई। बारिश होने से पहले सात जुलाई को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि, बारिश के बाद 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में आठ और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अभी बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलेगी।
तारीख- बिजनौर- नजीबाबाद- नगीना- धामपुर- चांदपुर
आठ जुलाई- 8.5- 5- 65.2- 6- 18
नौ जुलाई- 158- 306- 161.5- 54- 80
10 जुलाई- 59- 16- 81.6- 14- 78
नोट: बारिश एमएम में दर्ज है