बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में गांव कोटसराय रायपुर खास निवासी मोनू कुमार की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच होगी।
जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2025 को नांगलसोती थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 3 मार्च को उनकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
जिला मजिस्ट्रेट ने मृतक की पत्नी संगीता देवी को मृतक आश्रित आर्थिक सहायता देने से पूर्व मामले की जांच का आदेश दिया है। इसके लिए एसडीएम नजीबाबाद को मजिस्ट्रियल जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसडीएम कार्यालय की ओर से सूचना दी गई है कि इस घटना से संबंधित पुलिस व अन्य व्यक्तियों से मौखिक और लिखित साक्ष्य लिए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 5 सितंबर से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर बयान व साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।