फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद विधानसभा सीट: ...जब भीड़ में बीड़ी पीते हुए शख्स को देख बोलते हुए अचानक चुप हो गए थे चौधरी चरण सिंह

Fri, 14 Jan 2022 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर

सार

चौधरी चरण सिंह को बिजनौर के नजीबाबाद में एक सभा को संबोधन के दौरान भीड़ में बीड़ी पीते हुए और बात कर रहे व्यक्ति को देखकर गुस्सा आ गया था। उन्होंने अपने भाषण को बीच में ही रोक दिया था। चौधरी साहब साल 1968 में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने नजीबाबाद आए थे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज की चुनावी जनसभाओं में भीड़ खूब शोर-शराबा करती है, मंच के नेता भी इसे अनदेखा कर देते हैं लेकिन, बिजनौर के नजीबाबाद में चौधरी साहब की सभा का एक किस्सा इससे जुदा है। दरअसल, साल 1968 में चौधरी चरण सिंह नजीबाबाद आए थे। भाषण के वक्त गुस्सा आया तो अचानक चुप हो गए। बीड़ी पीते हुए बातचीत कर रहे एक व्यक्ति के खदेड़ दिए जाने के बाद ही भाषण फिर शुरू किया था। 

विज्ञापन


साल 1968 के मई जून के महीने में चौधरी चरण सिंह नजीबाबाद आए थे। नजीबाबाद में एमडीकेवी के पास उनकी जनसभा हुई। मंच पर साहनपुर स्टेट के राजा देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामपाल सिंह और आरएनकेला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे आचार्य आरएनकेला मौजूद थे। मंच के नाम पर सिर्फ एक तख्त था। कामरेड राम पाल सिंह बताते हैं कि उस वक्त चौधरी चरण सिंह की कांग्रेस से बिगड़ चुकी थी।

यह भी पढ़ें :  यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन


कांग्रेस के खिलाफ पूरे प्रदेश में माहौल बनाने के लिए नजीबाबाद आए थे। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे नौबहार सिंह बताते हैं कि वे कक्षा आठ में पढ़ते थे। चौधरी चरण सिंह के आने की खबर मिली तो वे भी गांव वालों के साथ सभा में पहुंचे। गांव धनसीनी से पांच बैलगाड़ी पर बैठकर लोग चौधरी साहब को सुनने आए थे।

नौबहार सिंह बताते हैं कि संबोधित करते हुए अचानक चौधरी साहब चुप हो गए। कुछ ही देर में मालूम हुआ कि एक व्यक्ति भीड़ में बैठा हुआ बीड़ी पी रहा है। साथ ही आस पास के लोगों से बातचीत कर रहा था।

चौधरी साहब ने देखा ही था कि वह उठकर भागने लगा। भीड़ पीछे दौड़ी तो चौधरी साहब ने कहा रुक जाओ, उसे जाने दो। नौबहार सिंह बताते हैं कि चौधरी साहब अनुशासन प्रिय थे। इसी जनसभा के बाद चौधरी देवेंद्र सिंह बीकेडी से विधायक बने।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें