फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर बस स्टैंड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने नहटौर बस स्टैंड के पुनर्विकास का रास्ता साफ कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 49 बस स्टैंड के कायाकल्प को मंजूरी दी गई है। इसमें बिजनौर जिले का नहटौर बस स्टैंड भी शामिल है, जिसे पीपीपी मॉडल के दूसरे चरण के तहत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद अनुराग यादव ने बताया कि बस स्टैंड को केवल बस स्टॉप के रूप में नहीं, बल्कि बहुउद्देश्य टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। नहटौर बस स्टैंड में आधुनिक वेटिंग हॉल, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सुव्यवस्थित पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मॉडल पर आधारित होगी। इसके तहत निजी कंपनियां अपने निवेश से निर्माण कार्य करेंगी। भूमि का स्वामित्व परिवहन निगम के पास रहेगा और निर्धारित अवधि के बाद बस स्टैंड पुनः निगम को सौंप दिया जाएगा। बस स्टैंड की जर्जर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार ने इसके उच्चीकरण की मांग शासन स्तर पर उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें