फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुद्धा पार्क की तर्ज पर विकसित किया जा रहा नगीना पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के बैठने के लिए राजस्थानी धौलपुरी 20 बेंच लगाई गई
विज्ञापन

आधुनिक ओपन जिम भी बनवाया जा रहा, पैडल नाव भी चलाई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। पालिका प्रशासन ने लखनऊ के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क की तर्ज पर नगीना पार्क को भी विकसित किया जा रहा है। पार्क को सुसज्जित और मनमोहक बनाने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। लोगों के बैठने के लिए राजस्थानी धौलपुरी 20 बेंच लगाई गई है। ओपन जिम का निर्माण चल रहा है।



पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान के प्रयास के बाद कई वर्ष पूर्व रायपुर मार्ग स्थित चकतेला वाली तालाब का सुंदरीकरण कराकर इसे नगीना पार्क के रूप में विकसित किया गया था। करीब पौने 13 बीघा जमीन पर फैला यह पार्क विकसित होने के समय से युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ताहिरा बेगम ने बताया कि अब इस पार्क में सुबह-शाम घूमने आने वाले लोगों के बैठने के लिए राजस्थानी धौलपुरी 20 बेंच लगाई गई है। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए पूरे पार्क में राजस्थानी धौलपुरी पत्थर भी लगवा दिया गया है। आधुनिक ओपन जिम भी बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्क में बच्चों, महिलाओं व युवाओं के मनोरंजन के लिए पहले से ही पैडल नाव चलाई जा रही है। उसमें भी व्यापक सुधार करते हुए उच्च क्वालिटी की नाव मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें