फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कल्याण मल देवता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के गांव कोटकादर में कल्याण देवता मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
विज्ञापन
करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मंगल कामना की
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। झमाझम बारिश भी कोट के देवता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने कल्याणमल देवता मंदिर में मत्था टेका और मंगल कामना की।

ग्राम कोटकादर स्थित श्री कल्याणमल देवता मंदिर पर आषाढ़ मास के प्रत्येक रविवार को बड़ा मेला लगता आया है। तीसरे रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटनी शुरू हो गई थी। इस मंदिर में स्थापित देवता की मूर्ति करीब पांच सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंडित गौतम शर्मा बताते हैं कि उनके पूर्वज पंडित मुरारी लाल शर्मा को स्वप्न आया था कि उक्त भूमि के नीचे देवता की मूर्ति है। खोदाई कराई गई तो चतुर्भुज मूर्ति निकली। मंदिर बनवाकर मूर्ति स्थापित करा दी गई तथा मंदिर का नाम श्री कल्याणमल देवता रखा गया। बाद में इसी मूर्ति के बराबर में एक ब्रह्मा जी की मूर्ति की भी स्थापना कराई गई।
बताया कि रविवार को करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए। नवविवाहित जोड़ा ने कुंडारे लगाए। वहीं अन्य श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली के लिए आटा, दाल, चावल, गुड़, परमल व बताशे आदि अर्पित किए।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष नगीना देहात हमबीर सिंह का कहना है कि रविवार मध्य रात्रि तीन बजे से श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ आनी शुरू हो गई थी। जाम की स्थिति से निपटने के लिए मध्य रात्रि से रविवार शाम तक पुलिस की माकूल व्यवस्था रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें