फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना विधायक ने किया किसानों से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना विधायक ने किया किसानों से संवाद
विज्ञापन

नगीना। नगीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा रतन में विधायक मनोज पारस ने चौपाल लगाकर किसानों से सीधा संवाद किया। कहा की केंद्र सरकार ने जो तीन कानून बनाए हैं, इनको लेकर किसानों के मन का डर सही है। समाजवादी पार्टी इस कानून का विरोध करती है। वह अपने अन्नदाता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा की सरकार किसानों के मन के भय को खत्म नहीं कर पा रही है। इस कानून के तहत मंडियां खत्म हो जाएंगी। फसल बोने से पहले ही कॉन्ट्रेक्ट करने से किसानों को नुकसान होगा। छोटे किसानों की हालत खस्ताहाल हो जाएगी। बड़े ठेकेदारों को फायदा होगा। उन्होंने कहा की व्यापारी फसल को स्टोरेज कर लेंगे, इससे कालाबाजारी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा की सरकार के सारे दावे झूठे और बेबुनियाद है। चौपाल में शेख मो. जाहिद, चौधरी अनिल, सरफराज अहमद, नीटू राजपूत पूर्व प्रधान शाहपुर सुक्खा, विजयपाल, चौधरी दमन सिंह, रईस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें