फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में फादर पीटर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना ने फाइनल में कोटद्वार को हराया
विज्ञापन

मंडावली। सेंट मेरीज इंटर कॉलेज मंडावली में 17वें फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नगीना ने आठ विकेट से कोटद्वार को पराजित किया। नगीना के साहिल को मैन ऑफ द मैच और मो.फहाद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
सेंट मेरीज इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या सिस्टर वैंसी के निर्देशन में 17वें फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। अंपायर जॉस मालुकल व फादर मैलविन की देखरेख में पहला सेमीफाइनल सेंट मेरीज नगीना और सिक्रेट हार्ट स्कूल गोलतीर के बीच खेला गया। गोलतीर के कप्तान अर्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 68 रन बनाए। विपुल रावत ने 11 रन बनाए। जवाब में फहाद के 39 रनों की बदौलत नगीना ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फहाद को मैन ऑफ द मैच चुुना गया। दूसरा सेमीफाइनल सेंट जोसफ कोटद्वार और आल सेंटस न्यू टिहरी के बीच खेला गया। न्यू टिहरी के कप्तान आदित्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। जवाब में कोटद्वार की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। कोटद्वार के शुभम नोटियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल में नगीना के कप्तान फहाद ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। कोटद्वार ने शुभम नोटियाल के 17 रन के सहयोग से 68 बनाए। जवाब में नगीना ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नगीना के फहाद ने 26 व साहिल ने अविजित 34 रन का सहयोग दिया। साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

डायसिस ऑफ बिजनौर के सचिव फादर जॉन चैकनेट ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में नगीना के मो.फहाद को मैन ऑफ द सीरीज, कोटद्वार के शुभम नोटियाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंकुश रावत को सर्वश्रेष्ठ बॉलर, अक्षित बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ फील्डर घोषित किया। आलोक त्यागी, गजे सिंह की शानदार कमेंट्री का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें