फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘...कदम मिलाकर चलना होगा’

Sat, 18 Aug 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अटल जी को श्रद्धांजलि देते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने भावपूर्वक स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोक सभाओं में उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।  
विज्ञापन

शुक्रवार को कृष्णा कॉलेज, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज, मोहल्ला जाटान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शोक सभाएं हुईं। मुस्लिम फंड बिजनौर की ओर से वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। जियाउद्दीन तालिब, सुहेबुर्रहमान, मोहम्मद हनीफ, रजीउद्दीन, जितेंद्र सिंह, नरदेव चौधरी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। नागरिक जन कल्याण सेवार्थ समिति की बैठक में अटल जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि सेवा समिति की ओर से हुई शोक सभा में कृष्ण मोहन गर्ग, सुनील गोयल, महेश चंद्र अग्रवाल, बीएस राजपूत, अतुल सर्राफ मुरादाबादी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा की बिजनौर शाखा की सभा में सुरेंद्र गर्ग, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महामंत्री अतुल गर्ग, वैद्य अजय गर्ग, जागेश्वर पाल, अजय शर्मा, नरेश कुमार, सरदार सुखविंदर सिंह, हिमांशु सेठी, कपिल ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की
नूरपुर/चांदपुर में शुक्रवार को वैद्य जी कांप्लेक्स में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सभा में अजयवीर चौधरी, संदीप जोशी, सरदार रवेंद्र सिंह, मुकुल गुप्ता, संजीव जोशी, हरभजन सिंह अमन धर्मेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर में शोक सभा कर अटल जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चांदपुर की मंडी कोटला स्थित माता भूमिया देवी मंदिर पर राजेंद्र त्यागी के संचालन में हुई सभा में विधायक कमलेश सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम कर्णवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, विश्व हिंदू परिषद के अनिल पांडेय, संजीव बंसल, विकास गुप्ता रॉकी, अशोक कुमार नेताजी, मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज कुमार जिला मंत्री, राकेश गुप्ता, विवेक कर्णवाल, अरविंद्र मित्तल, सुधींद्र कुमार, विशाल शर्मा, अवनीश त्यागी, जगत शर्मा, कपिल चौधरी, चमन प्रकाश, हरेंद्र मलिक, रामौतार बंसल, सुरेंद्र खन्ना, खलीलुर्रहमान, सुरेश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, बाबूराम जोशी, पल्लव अग्रवाल,अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, कृष्णकुमार अग्रवाल, सुशील कुमार वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल के आवास पर हुई सभा में एमएस त्यागी, दीपक गर्ग, वीर मलखान सिंह, पंकज कुमार, नरपाल सिंह, निवित्त सिंह, पंकज गर्ग, वेदप्रकाश वर्मा, नसीमुद्दीन, सुहैल आबिद, इमरान, शशांक शर्मा आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासभा की रोडवेज बस स्टैंड के सामने हुए श्रद्धांजलि सभा में पीयूष अरोड़ा, मन मोहन टांक, संदीप सैनी, जितेंद्र यादव, जागेश, प्रशांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, डॉ. राजेश तोमर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अटल जी के निधन पर शोक जताया
बढ़ापुर में स्थानीय बड़ा श्री शिव मंदिर की धर्मशाला में भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किय गया। शोकसभा में ठाकुर रामपाल सिंह, उमेशचंद्र यादव, अजयराज सिंह, संजय कर्णवाल, प्रभात अग्रवाल, भीम सिंह कश्यप, सुरेंद्र कर्णवाल आदि शामिल रहे। मोहल्ला ठाकुरान में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शराफत हुसैन के आवास पर हुई माकपा की बैठक में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में चौधरी हरपाल सिंह, अखलाक खां, राशिद अंसारी, सईद अंसारी, मोहम्मद शहजाद आदि मौजूद रहे।

अटल जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए             
किरतपुर/नींदड़ू में गांधी वाटिका में भाजपा नेता अरुण कुमार अग्रवाल, गौरव पाराशर, दयानंद शर्मा, डॉ. बेगराज चौहान, तूफान सिंह, रामपाल ने श्रद्धांजलि दी। सोशल हैल्थ केयर सोसाइटी की सभा में डॉ. अहसानुल करीम, डॉ. एम फैजान खां, काजी तारिक अली खां, सैयद मोहम्मद अली, मास्टर मजहर नामी, नवेद खां, डॉ. एम जुनैद, रईस खां, हकीम अतहर, शुजाउदीन सिद्दीकी, रियाज सिद्दीकी, सतेंद्र आदि रहे। बुढ़ापुरिया धर्मशाला में अनिल जैन, राकेश साहनी, प्रेम चड्ढा, रजनी कालरा, सौरभ जैन रहे। मुबारकपुर खोशा में मिर्जा अनीस बेग, हकीम सलीम, अख्तर बेग, मोईन अख्तर बेग, अतीक बेग, अमीर बेग, मुबशिर बेग ने संवेदना व्यक्त की। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष, आचार्य महेंद्र सिंह रूहेला, सुरेश कालरा, महेश शर्मा, राकेश कुमार आदि ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। नींदडू़ में भाजपा नेता रफीक उस्मानी के आवास पर शोक सभा हुई।

पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में झुके झंडे, दी श्रद्धांजलि
नजीबाबाद में आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर, तहसील परिसर, सीओ कार्यालय, आयकर कार्यालय, विद्युत निगम कार्यालय सहित सरकारी कार्यालयों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज झुकाए गए। सामाजिक और राजनीति संगठनों और जन-प्रतिनिधियों ने उनकी मृत्यु को राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष प्रदीप डेजी, बलवीर सिंह वीर, राजेंद्र त्यागी, जितेंद्र जैन, राजेश मिश्रा राजू, मनोज त्यागी, नीरज सिंघल, प्रेम लता वैश्य, कुमद कुमार, बेगराज यादव, डॉ.अशोक स्नेही सहित अनेक कवियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।  आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, बाल विद्या मंदिर, भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक, राजीव अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, संदीप तायल, आशु अग्रवाल, रुस्तम यादव, राकेश कौशिक, मो.रमजान, कलवा शेख मंसूरी, मोनिका यादव, डॉ.एसके जौहर, लक्ष्मीकांत शर्मा, मेमन सादात निवासी भाजपा नेता रईस हैदर अंसारी ने वाजपेयी को कुशल राजनीतिज्ञ और सच्चा राष्ट्रभक्त बताते हुए श्रद्धांजलि दी। माकपा की शोक सभा में रामपाल सिंह, विजय शर्मा, शराफत हुसैन आदि रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
बिजनौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा नमन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका चौक पर शोक सभा आयोजित की गई। वहां गायत्रीमंत्र, महामृत्यंजय मंत्र, शांति पाठ का जाप किया गया। पंडित विनोद गोस्वामी ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान अटल जी के सहयोगी रहे अतुल गुप्ता, इंजीनियर रामपाल सिंह, सीताराम राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, मनोज कुच्छल, विकास अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, सुषमा शर्मा, तेजपाल वर्मा, आशीष अग्रवाल, धीर सिंह, सुभाष वाल्मीकि, प्रशांत महर्षि, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदू युवा वाहिनी द्वारा शास्त्री चौक पर अटल जी के चित्र   सम्मुख पुष्पांजलि   अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने अटल जी को महान व्यक्तित्व बताया। कहा कि देश उनके योगदान को भूला नहीं पाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संकित राठी, विनीत अग्रवाल, ऋतिक त्यागी, उज्जवल, आशीष वशिष्ठ, अमित शर्मा, हरजिंदर, बीरबल   आदि मौजूद रहे।
इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि अटल जी एक नेक इंसान व जुझारू नेता थे। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में भी देशवासियों के हित को हमेशा सर्वोपरि रखा। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने दो मिनट का मौन धारण किया। कुशवाहा म्यूजिक नाइट कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

‘अकेला गुनगुनाता हूं, न मैं चुप हूं न गाता हूं’
अफजलगढ़/कालागढ़/रेहड़/शेरकोट में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शुक्रवार को कई स्थानों पर शोकसभा आयोजित हुई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शोक जताते हुए समान को छू गया, जो आसमान सा विशाल था, धरती में सिमट गया, जो मिट्टी सा नर्म था, कौन था जो अटल, रह पाया जिंदगी भर अटल बनके, वो जिंदगी को पा गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मशांति को ईश्वर से प्रार्थना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शमीम अहमद के निवास पर भी शोकसभा आयोजित हुई। शमीम अहमद रात दो बजे शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए। भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता होली चौक पर एकत्र हुए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दु:ख जताया। श्रद्धांजलि देने में मुकेश शर्मा, आकाश माहेश्वरी, सचिन जैन, सुशील रस्तोगी, यतीश आर्य, पराग अग्रवाल, मुकेश जैन, मनोज माहेश्वरी, राकेश कर्णवाल, रोबिन, विपिन कर्णवाल रहे।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जाहिद अली खां के प्रतिष्ठान रोमन फर्नीचर हाउस पर शोकसभा हुई। शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के निधन पर शोक जताकर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। शोकसभा में जाहिद अली खां, आबिद मंसूरी, रिजवान वफा, जफर इकबाल, दिलशाद, नफीस, सौरभ जैन, यतीश आर्य, राशिद हुसैन, मो. फरजान, शरीफ अहमद, त्रिलोक कुमार, रिजवान अंसारी रहे।

 भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में दी गई श्रद्धांजलि 
नगीना में गन्ना समिति परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता चौधरी सुरपाल सिंह ने व संचालन वीर सिंह डवास ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल, डा धर्मवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार बलिहार सिंह, बिजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रामभजन सिंह, बिजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह आदि शामिल रहे। नगीना में मोहल्ला आंबेडकर नगर स्थित डीवीएम इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, प्रबंधक अमित गुप्ता, रंजीत चौधरी, अरविंद गहलोत, हाजी निसार, विकास गुप्ता समेत कॉलेज के स्टाफ ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। प्रगतीशील पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर अटल जी के निधन पर शोकसभा आयोजित डा. रतेन्द्र विश्नोई, अनुज शर्मा, मनोज वाल्मीकि, धर्मेंद्र चौधरी, मनोज देशवाल मौजूद रहे।

पुष्प अर्पित कर लोगों ने किया नमन
बरुकी/मंडावर/हल्दौर/कोतवाली देहात/चंदक  ग्राम शादीपुर में आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मास्टर मनोज कुमार, रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ,आदित्य चौधरी ,हेमेंद्र कश्यप, राजाराम, अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंडावर में आज शुक्रवार को भाजपा कार्य कर्ता मंडावर बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और अटल जी के निधन पर शोक जताया।  जितेंद्र राजपूत, मेहर सिंह, धीरज वर्मा, अंकुर सिंह, प्रीतम सिंह गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे। हल्दौर में बृहस्पतिवार शाम भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ता स्थानीय शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए जहां पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, अनिल चौहान,  वरूण अग्रवाल, शाश्वत रस्तोगी, डॉ यश चन्द्रा, बिजेश पाठक, विनोद चौहान, दीपक सिंह, प्रदीप कुमार मस्ता, भोलू चौहान, सौरभ कश्यप, कुशाग्र वशिष्ठ, गौरव अग्रवाल, रितेश अग्रवाल आदि रहे।

शिक्षकाें ने दी श्रद्धांजलि
कोतवाली देहात में मिलेनियम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय कुमार व उपप्रधानाचार्य शालिनी चौहान, सतेंद्र कुमार, अबुल कलाम, परवीन फात्मा समेत  स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांव शादीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम में मास्टर मनोज कुमार, रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ,आदित्य चौधरी ,हेमेंद्र कश्यप, राजाराम आदि मौजूद रहे।

‘अटल जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति’
बिजनौर में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान सपूत अटल बिहारी वाजपेयी को जनता ने श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल जलाकर उन्हें याद किया गया। शनिवार को स्कूलों में भी शोक सभा आयोजित होगी। नागरिकों ने शास्त्री चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हेें श्रद्धांजलि दी। व्यापारी नेता विनीत शर्मा ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा। युवा भाजपा नेता अंकित कुमार ने कहा कि अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर हमेशा के लिए शक्तिशाली बना दिया। ललित मोहन शर्मा, राहुल कुमार, विजयराज गौड़, सोहित भारद्वाज, सिद्धार्थ भारद्वाज, अस्मांक कौशिक, अक्षय शर्मा, मयंक शर्मा, विंध्यप्रताप भारद्वाज, दक्ष, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के कार्यालय पर भी शोक सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह, मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल, जिला संयोजक अनिल कुमार, पंकज कुमार, महेंद्र त्यागी, लवलेश शर्मा, अवेशउर्रहमकान, राजेंद्र सिंह, चंदू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें