फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग होने से बागड़पुर में रुकी थी मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन पुलिंग होने से बागड़पुर में रुकी थी मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन

बिजनौर। गांव बागड़पुर के पास मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में नहीं बंटी, बल्कि दो बार चेन पुलिंग अवश्य हुई थी। इससे करीब 20 से 25 मिनट तक ट्रेन अवश्य लेट हुई। बिजनौर और चांदपुर के रेलवे के अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। करीब 20 मिनट रुकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
रविवार को दिल्ली से देहरादून जा रही मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन ग्राम बागड़पुर हाल्ट के पास चेन पुलिंग होने के कारण अचानक रुक गई थी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था। चांदपुर क्षेत्र के कुछ लोगों की मानें तो इस ट्रेन से इलाके के ही कुछ गांवों के लोग दिल्ली और मसूरी आदि स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। कई बार देर रात में वापस लौटने पर कुछ शरारती तत्व चेन पुलिंग कर देते हैं, जिससे ट्रेन बीच में ही रुक जाती है। ये उतर जाते हैं। पर अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। रविवार को देर रात में भी ऐसा ही हुआ, अचानक दो बार चेन पुलिंग हुई। इस कारण ट्रेन रुक गई और करीब 20 से 25 मिनट तक यात्रियों को वहीं पर रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की बात बिल्कुल गलत है। हां ये जरूर है कि रविवार की देर रात मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग अवश्य हुई थी। चांदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित कुमार ने भी केवल चेन पुलिंग होने की ही पुष्टि की है। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की बात को उन्होंने भी बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें