फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने दिखाई दरियादिली

Thu, 08 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ग्राम बुआपुर नत्थू में आयोजित हवन में आहुति देते दोनों संप्रदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नींदडू़ में  धर्मस्थल के निर्माण को लेकर दो संप्रदाय के बीच करीब 50 वर्ष से चला आ रहा विवाद आपसी सहमति से भूमि दान के साथ निपट गया है। मुस्लिमों ने दरियादिली दिखाई। नींव भराई व हवन कार्यक्रम में दोनों संप्रदाय के लोगों ने भाग लेकर सांप्रदायिक सौहार्द व एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बुआपुर नत्थू में दो समुदायों के बीच कब्रिस्तान की भूमि में चामुंडा देवी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इस प्रकरण को लेकर कई बार बैठकें हुईं, किंतु कोई हल नहीं निकल सका था। यह मामला खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मूलचंद तक पहुंचा। उन्होंने हल करने का सुझाव दिया। दोनों पक्ष तनाव  नहीं चाहते थे। 
मुस्लिमों ने समझदारी से काम लिया। कब्रिस्तान की जमीन में से करीब 500 वर्ग गज भूमि चामुंडा के लिए दान कर दी। इस  बाबत एक लिखित समझौता हुआ, जिस पर नवनीत प्रधान, यामीन, हाजी बुंदू,  मकसूद, शमीम, उदयपाल, विजयपाल, फारूक, आसिफ,  शकूर व रफीक समेत काफी लोगों ने हस्ताक्षर किए। बृहस्पतिवार को सहमति के साथ 50 साल से चला आ रहा विवाद निपट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें