हिजनौर के चांदपुर मेंमुस्लिम राष्ट्रीय मंच सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज गीता को भी पढ़े, इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। भाईचारा बढ़ने से ही देश विकास के रास्ते पर चल सकता है। नोटबंदी से देश आने वाले समय में काफी परिवर्तन आएगा। सही समय पर सही फैसले होने से अपने आप तमाम तरह की दिक्कतें दूर हो जाती है।
बुधवार को बिजनौर बाईपास रोड स्थित विवाह मंडप में इरशाद अहमद की अध्यक्षता व वजाहत अली के संचालन में आयोजित मुस्लिम सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से आने वाले समय में एक नया बदलाव आएगा। देश विकास की ओर जाएगा। सही समय पर सही निर्णय लेना होगा। इससे सबका साथ सबका विकास होगा। वक्ताओं ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। इससे नफरत को मिटाया जा सकता है। मुस्लिम समाज कुरान शरीफ को तो पढ़ता ही है, गीता को भी पढ़े। सोच समझकर फैसला ले। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मोहम्मद अफजाल राष्ट्रीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, इस्लाम अब्बास, अवध प्रकाश, शेख मोहम्मद आसिम, खलीलुर्रहमान, महताब अहमद, मोहम्मद अथर, हरेंद्र मलिक, डा.अनिल सिंह, कमलेश सैनी, अशोक कुमार नेताजी आदि ने विचार व्यक्त किए।