फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान बगैर धर्म जाने करें मदद: कारी नाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलमान बगैर धर्म जाने करें मदद: कारी नाजिम
विज्ञापन

गजरौला शिव। गजरौला शिव निवासी कारी नाजिम का कहना है कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। मुसलमानों को चाहिए कि वह इस मुबारक महीने में दिल खोलकर दूसरों की मदद करें। ईश्वर की ज्यादा से ज्यादा इबादत करते रहें और अल्लाह से दुआ करें कि वह रमजान के पवित्र महीने की बरकत से इस कोरोना जैसी खतरनाक महामारी को जल्द से जल्द खत्म कर दें।
कारी नाजिम ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमानों को चाहिए वह किसी इंसान का धर्म जाने बगैर उसकी हर तरह से मदद करते रहे। क्योंकि हमारे प्यारे नबी मोहम्मद साहब ने दुनिया के इंसानों का धर्म जाने बगैर भूखों को खाना खिलाते, प्यासे को पानी पिलाते, हर जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करते रहे। इस्लाम धर्म दुनिया के सभी इंसानों को यही तालीम देता है। इस वक्त हमारे सभी हिंदू, मुस्लिम भाई आर्थिक रूप से और इस खतरनाक महामारी से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा की वह हर एतबार से हर जरूरतमंद की मदद करते रहें, यह इंसानी कर्तव्य भी है। हर इंसान अपने आप को इस कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए अपने घरों में रहकर प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें