फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम, दलित बनाएंगे सरकार

Tue, 17 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ में सीरवासुचंद स्थित रविदास धर्मशाला में बसपा की बैठक में जोन कोआर्डिनेटर अतर सिंह, अखिलेश कुमार हितैषी, धनीराम सैनी का स्वागत गया। बसपा नेताओं ने बढ़ापुर विधान सभा के सेक्टरों व बूथों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


अतर सिंह ने बताया कि सेक्टर 26 में 13 बूथ हैं। ग्राम सीरवासुचंद, कासमपुरगढ़ी, मानियावाला में 26 सेक्टर में आते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम दलित अगर एक हो जाएं तो प्रदेश में हर बार बसपा की सरकार बने।

मुस्लिम दलित गठजोड़ से ही जिले की सातों सीटें हासिल की जा सकती हैं। कहा कि मायावती दुनिया की आठ शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने सेक्टर और बूथ के पदाधिकारियों से विधानसभा 2017 के चुनाव में मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंजीनियर मौज्जम खां निवासी नजीबाबाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है। बैठक में शेख इरशाद हुसैन, प्रकाशचंद  मेहरा, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, शेख हसीब, सुनील शर्मा, अमिताभ, शाहबुद्दीन अंसारी, शरीफ कस्सार,  शाबिर, शाजिद कुरैशी, लईक कुरैशी, अशरफ, नईम उर्फ गुज्जर, अल्ताफ, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें