फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखकर जताया विरोध

विज्ञापन
अफजलगढ़ में बाजार बंद हुआ। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय ने प्रतिष्ठान बंद रखकर जताया विरोध
विज्ञापन

अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी/रेहड़/कादराबाद(बिजनौर)। अफजलगढ़, कासमपुरगढ़ी, मानियावाला, सीरबासुचंद में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद कोई विरोध प्रदर्शन तो नहीं हुआ। हालांकि जुमे की नमाज में मुस्लिम समाज ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मस्जिदों में ही इसे काला कानून मानते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमनोअमान के लिए दुआ की। साथ ही नागरिक संशोधन अधिनियम को खारिज करने की मांग की गई। अफजलगढ़ में कानून पारित होने के विरोध में मुस्लिम समाज ने अपने प्रतिष्ठानों को विरोध स्वरूप बंद रखा। एसओ संजय कुमार यादव ने बताया की रेहड़, बादीगढ़ में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। रोज की तरह बाजार खुले। रेहड़, पुख्खेवाला, सादकपुर, भगतावाला, मच्छमार आदि में जुमे की नमाज शांति पूर्वक पढ़ी गई। सभी स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें