‘भीड़ में न रोकी जाएं रोडवेज बस’
धामपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन डिपो धामपुर के एआरएम एलके त्रिवेदी ने शुक्रवार को डिपो के सभी चालकों और परिचालकों की बैठक ली। एआरएम ने कहा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोग धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कोई भी चालक और परिचालक सड़कों पर भीड़ को देख बसों को लावारिस हालत में छोड़ कर न जाए। यदि सड़कों पर वह भीड़ देखें तो बस को भीड़ से 100 मीटर पहले या फिर 100 मीटर भीड़ से आगे ले जाकर बस को रोकें। यदि कोई सवारी भीड़ में उतरने का प्रयास भी करे, तो बस को कदापि न रोका जाए। शुक्रवार को अमरोहा और मुरादाबाद से बसों का अपेक्षा से कम आवागमन रहा है। डिपो प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि उनके स्तर से चालकों और परिचालकों को साफ तौर पर आदेश कर दिया है कि पहले वह स्वयं अपनी और बाद में बस की सुरक्षा करें।