फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की हत्या: काम के लिए कहने पर गुस्सा हो जाता था घरजमाई, साले पर किए सब्जी काटने वाले चाकू से 13 वार

Sun, 28 Jun 2026 11:54 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: ससुराल में रह रहे शीलगंगे ने अपने सोते हुए साले सचिन की हत्या कर दी। शीलगंगे कोई काम नहीं करता था और पत्नी जूली के भी काम पर जाने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर उसकी सचिन से कहासुनी होती रहती थी। 
विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो (ऊपर) और पकड़ा गया हत्यारोपी शीलगंगे। हत्या के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामकाज करने के लिए कहना घर जमाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावर ने शुक्रवार रात ढाई बजे छत पर सो रहे साले भनेड़ा निवासी सचिन (23) की गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से 13 बार वार किए। पुलिस ने हमलावर शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

मृतक सचिन पुत्र रामअवतार की मां सावित्री देवी ने बताया कि उनकी बेटी जूली का विवाह करीब छह साल पहले कोतवाली देहात थाने के गांव रामपुर निवासी शीलगंगे से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही शीलगंगे और जूली भनेड़ा में उनके घर आकर रहने लगे। जूली एक धागा फैक्टरी में काम करती है, जबकि शीलगंगे कोई काम नहीं करता। वह जूली के भी काम पर जाने का विरोध करता था। इसे लेकर जूली के भाई सचिन का जीजा शीलगंगे से विवाद रहता था।
 

शुक्रवार को भी जीजा-साले के बीच कहासुनी हुई। परिजनों ने बीचबचाव कर दोनों को समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद दोनों मकान की छत पर जाकर सो गए। परिजनों ने बताया कि रात में करीब ढाई बजे शीलगंगे ने सोते हुए सचिन पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो सचिन लहूलुहान पड़ा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन

सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम और थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखें...
मेरठ में निवेश कुंभ: 'पैसा सिर्फ कमाइए नहीं, उसे आपके लिए भी कमाने दीजिए', विशेषकों ने बताया निवेश का तरीका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें