फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में हत्या, पत्नी की नौकरी पर विवाद, सोते हुए साले पर दामाद ने बरसाए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

Bijnor Murder News: बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र के भनेड़ा गांव में घर जमाई ने सोते समय अपने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी की नौकरी को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर जमाई ने अपने 23 वर्षीय साले की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोते समय किया ताबड़तोड़ हमला
पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब तीन बजे 23 वर्षीय सचिन घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी शीलगंगे वहां पहुंचा और उस पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए। सचिन की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजनों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया, हालांकि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, महिला-किशोर समेत चार पर हमला, हर दिन 151 लोग बन रहे शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की नौकरी को लेकर था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शीलगंगे, बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर का रहने वाला है और पिछले छह वर्षों से अपनी ससुराल भनेड़ा गांव में घर जमाई बनकर रह रहा था। उसकी पत्नी बिजनौर की एक धागा फैक्ट्री में काम करती है। आरोपी पत्नी के नौकरी करने का विरोध करता था, जबकि सचिन अपनी बहन के काम करने के पक्ष में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें