बिजनाैर जनपद के शेरकोट में तीन दिन पहले तहसील धामपुर से गायब हुए युवक प्रमोद(30) का शव जिला मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव इस्माइलपुर से बरामद हुआ । मृतक युवक का मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने प्रमोद का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद के जंगल में ले जाकर गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। छजलेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।