फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: मकान में सो रहे शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Sat, 01 Jun 2024 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनाैर जनपद के नहटौर में शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपी हत्या कर माैके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के नहटौर में मकान में सो रहे शिक्षामित्र की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। शिक्षामित्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षामित्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम सलेमपुर निवासी शिक्षा  मित्र रानू गांव के बाहर बने अपने मकान में सो रहा था। बीती रात्रि करीब 1:00 बजे किसी अज्ञात युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई।

शिक्षामित्र को गोली मारने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने माैके पर पहुंच कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सर्वम सिंह ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानकर चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें