फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: तलाकशुदा पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, आधी रात को पति ने छत से कूदकर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 30 Apr 2024 09:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीती रात्रि एक तलाकशुदा महिला की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी पति रात्रि दो बजे पड़ोसी की छत से घर में पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में पति ने बीती रात नानी के घर रह रही पत्नी की चाकू से गोदकर  हत्या कर दी। करीब पांच माह पूर्व हत्यारे ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला पठानपुरा निवासी नौशाद उर्फ सोनू ने अपनी तलाकशुदा पत्नी सायमा (23) की हत्या कर दी। सायमा अपने नाना जाब्तागंज निवासी अमीर अहमद के यहां रहने आई हुई थी। सोमवार रात को वह छत पर सो रही थी।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: हरियाणा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, मुफलिसी में दंपती ने जहरीला पदार्थ निगला, हालत गंभीर
विज्ञापन


रात्रि लगभग दो बजे पड़ोसी की छत के सहारे आए सोनू ने सायमा के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल सायमा ने जान बचाने के लिए नीचे दौड़ लगाई लेकिन छत से नीचे आते ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोनू ने पांच माह पूर्व सायमा को तलाक दे दिया था। कुछ समय से वह लगातार उसको घर ले जाने के लिए दबाव बना रहा था।

मृतक सायमा के भाई आदिल और मां सायरा ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें