फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अतिक्रमण पर गरजा पालिका का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शहर की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण पर पालिका का बुलडोजर चल गया। टीम ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया। बुलडोजर चलता देख दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त शहर अभियान की शुरुआत पालिका के मुख्य द्वार से की गई। इसके बाद टीम ने आबकारी चौकी क्षेत्र, रोडवेज बस अड्डा चौराहा और कचहरी मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। ईओ विकास कुमार ने कहा कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि बुधवार को जिला कारागार रोड, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मार्ग और राम का चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण केखिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदर बाजार और सिविल लाइन से लेकर शक्ति चौराहे तक अतिक्रमण पूरे तरीके से समाप्त करना है। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में कर अधीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, कर निरीक्षक सुंदरलाल, ऋषिपाल सिंह, अवर अभियंता (सिविल) यशवंत सिंह और अवर अभियंता (जलकल) गौरव कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें