फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं जाना पड़ेगा पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं जाना पड़ेगा पालिका
विज्ञापन

बिजनौर। शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसी के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर पालिका की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल से ही नगर पालिका की वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया कर दी जाएगी। पालिका से प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
शासन ने शहरी क्षेत्र के सभी प्राइवेट अस्पतालों को नगर पालिका की साइट से जोड़ दिया है। इन अस्पतालों में अगर कोई बच्चा जन्म लेता है अथवा किसी की मृत्यु होती है, तो अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र के लिए नगर पालिका की लॉगिन आईडी पर आवेदन किया जाएगा। उसके बाद संबंधित व्यक्ति नगर पालिका में पहुंचकर अपना आधार कार्ड दिखाकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेगा। इस व्यवस्था के लिए शासन ने छह दिन तक नगर पालिका की वेबसाइट को बंद भी कर दिया था। वेबसाइट बंद होने के दौरान प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों के आवेदन लंबित हो गए थे। लोगों को कई दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद शासन की ओर से वेबसाइट खोलने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रार पुष्कर पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पहले प्रमाण पत्र के लिए लोगों को नगर पालिका में सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना पड़ता था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ लोगों को आवेदन का तरीका मालूम नहीं होता था। अब अस्पताल की ओर से आवेदन करने से इस समस्या से मुक्ति मिलेगी और जरूरतमंदों को नगर पालिका में पहुंचकर केवल नाम और पता बताकर आधार कार्ड दिखाना होगा। अगर कोई समस्या नहीं होगी तो शीघ्र ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें