नजीबाबाद में एसडीएम संगीता को दो लाख का चैक देते नगरपालिका के ईओ और राजस्व अधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
नगरपालिका कर्मचारियों ने दिया दो लाख का चेक
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिया है। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने एक-एक हजार रुपये का अंशदान दिया। नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप, राजस्व अधिकारी विपिन चौहान, मुजफ्फर अली, पवन कुमार, दीपक ने दो लाख एक हजार रुपये का राहत चेक एसडीएम संगीता को सौंपा।
शांति कुंज के जोनल कार्यालय ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये शांति कुंज आपदा प्रबंधन को सौंपा। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक दीपक कुमार के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ जय नगर की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में धनराशि देने के अतिरिक्त 10-10 कुंतल आटा और चावल कोरोना पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया गया। गायत्री शक्ति पीठ मिशन में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रामौतार सिंह, एसडीएम डा. सुुरेश कुमार, एनआईआईटी के एसडी अवनीश अग्रवाल सहित गायत्री परिवार के साधकों ने सहयोग किया।
11 हजार का चेक दिया
अफजलगढ़ । कोरोना संक्रमण के चलते परेशानी से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए गांव मानियावाला के महेंद्र कुमार अग्रवाल ने एसडीएम धीरेंद्र कुमार के माध्यम से 11 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया। इस दौरान तहसीलदार रमेशचंद चौहान, कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे भी उपस्थित रहे।