फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुकेश भटनागर का फूल चुना गया किंग ऑफ फ्लावर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर क्लब एवं किचन गार्डन एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बिजनौर क्लब में पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नई बस्ती निवासी मुकेश भटनागर के फूल को किंग ऑफ फ्लावर चुना गया।
अन्य कैटेगरी गुलदाउदी लार्ज वैरायटी में अतुल टंडन प्रथम, नूपुर रस्तोगी द्वितीय एवं मुन्ना ठाकुर के पुष्प ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्माल वैरायटी में प्रतीक जैन प्रथम, विनय अग्रवाल द्वितीय, ग्रीन प्लांट में पूनम शर्मा प्रथम, अतुल टंडन द्वितीय, विनय अग्रवाल तृतीय के पुष्प चुने गए।
विज्ञापन

गुलदाउदी सिंगिंग लार्ज पुष्प में सत्येन्द्र कुमार प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय, विभूति राय भटनागर तृतीय रहे। पुष्प प्रदर्शनी में अनेकों प्रकार के फूल, कैक्टस, माइक्रो बीन, सब्जियों का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने किया। जिलाधिकारी का स्वागत बिजनौर क्लब के सचिव विनय अग्रवाल, पुष्प प्रदर्शनी के अध्यक्ष डाॅ. वीके त्यागी ने किया।
विज्ञापन

इस दाैरान जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा, शलिल शर्मा, ठाकुर जसवंत सिंह, विवेकानन्द दिव्य भारती के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी, जयवीर राठी, प्रशांत महर्षि आदि उपस्थित रहे।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें