संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण कांड में सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब पुलिस मुश्ताक खान का मोबाइल बरामद करने की जद्दोजहद में लगी है। बता दें कि मुश्ताक खान आरोपियों के चंगुल से भाग निकले थे, मगर उनका मोबाइल आरोपियों के पास ही रह गया था।
इस मोबाइल के जरिए आरोपियों ने मुजफ्फरनगर और खतौली आदि जगहों पर सामान खरीदा। जनसेवा केंद्र से रकम भी निकाली थी। आरोपियों ने मुश्ताक खान से मोबाइल और यूपीआई का पासवर्ड मालूम कर लिया था। मोबाइल के जरिए कुल दो लाख बीस हजार रुपये की ट्रांजक्शन की गई थी।
इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली में मुश्ताक का मोबाइल बेच दिया, जिसे बरामद करने के प्रयास में पुलिस लगी है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद