फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर किया सांसद का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर व तहसील बार एसोसिएशन जानसठ मुजफ्फरनगर ने बुधवार को सांसद चंदन चौहान का उनके आवास पर घेराव किया। दो घंटे घेराव के बाद हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वह अपनी लोकसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं के साथ हैं। शीतकालीन सत्र में लोकसभा में अधिवक्ताओं की मांग को जोरदार तरीके से उठाएंगे।
विज्ञापन

सांसद ने प्रश्न नोट करा कर लोकसभा की कार्यवाही के लिए भिजवाया। इस मौके पर बिजनौर जिला बार अध्यक्ष यशपाल सिंह, महासचिव विशाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश चहल, कोषाध्यक्ष अंबिका राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद अहमद, नरपाल सिंह मलिक, पूर्व संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष कोमेंद्र सिंह, युवा अधिवक्ता अर्पण जंघाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें