फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किसानों की आय का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किसानों की आय का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने किसानों की आय दोगुनी करने, गन्ने का मूल्य बढ़ाने व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने सहित कई मुद्दों को संसद में उठाया। उनके पूछे गए सवालों के जवाब भी मंत्रालयों द्वारा दिए गए।
विज्ञापन

सांसद मलूक नागर ने बताया कि वह इस मुद्दे को आठ बार संसद में, तीन बार संसदीय समितियों की बैठकों में उठा चुके हैं। चार बार यूपी के मंत्रियों व बीते साल वित्त मंत्री को पत्र लिख चुके हैं। इस तरह 16 बार इस विषय को उठा चुके हैं और सोमवार को 17वीं बार उठाया है। कहा कि प्रदेश और देश के किसानों का लाखों करोड़ का गन्ना भुगतान अटका हुआ है, ताकि कृषि क्षेत्र मजबूत हो सके। उन्होंने छठे सत्र के दौरान 2014 से अभी तक पेट्रोलियम व गैस सिलिंडर की दरों में बढ़ोतरी, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों को कम करने और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने से संबंधित पूछे गए थे। इसमें सरकार द्वारा गोल-मोल जवाब 16 प्रमुख तेल और गैस कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दिया गया। इसमें लगभग साल 2018 से अब तक के आंकड़ों में हर साल पेट्रोल और डीजल व गैस की कीमतों में वृद्धि होती दिखाई देती है। संस्कृति मंत्री के जवाबों से लगता है कि सरकार की नीतियों पर जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है। मलूक नागर ने बताया कि उनकी नजर में देश की संस्कृति को बचना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें