धामपुर। बुधवार को तहसील के कमरा नंबर -16 से वोटों पर आपत्ति के लिए मिले फार्म नंबर-सात की जांच की जाएगी। तहसीलदार धनराज कुमार ने बताया कि बुधवार को आजाद समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने तहसील में नहटौर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में फार्म नंबर- 7 को लेकर हंगामा किया था। प्रदर्शनकारी की मांग पर अधिकारियाें ने उन सभी फार्मों की जांच के लिए एसडीएम के कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया था। इस मामले की जांच की जा रही है। एसआईआर में पूर्ण पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। जिनके वोट सही हैं, वह विलोपित नहीं किए जाएंगे।
जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनसे प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद ही उनके फार्मों को अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता किसी भी दशा में अपने वोटों को लेकर घबराएं नहीं।
n दो दिन के बाद फिर होगा आंदोलन : नगीना सांसद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन बताया कि अधिकारियों ने उन्हें तहसील में मिले सभी फार्म- 7 की जांच के लिए दो दिन का समय दिया है। चेताया कि दो दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगीना, नजीबाबाद, चांदपुर और बिजनौर की तहसीलों में भी पहुंचकर फार्म नंबर- 7 की अपने स्तर से जांच की और अधिकारियों से डिटेल हासिल करने का प्रयास किया।