फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने ऑपरेशन कायाकल्प पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार के ऑपरेशन कायाकल्प कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रामपुर जिले के स्कूलों में हजारों बच्चों के फर्श पर बैठकर पढ़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर सरकार से सवाल किए हैं।
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जून 2018 में ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया गया था। उन्होंने दावा किया कि करीब आठ वर्षों में इस कार्यक्रम पर अनुमानित 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद रामपुर जिले में लगभग 61 हजार बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सवाल किया कि जब सत्ता में बैठे लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बैठने तक की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं मिल पा रही है। सांसद ने अपनी टिप्पणी में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि स्कूलों के नीचे खुदाई करा दी जाए, शायद कुछ मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें