-सांसद ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र सौंपा -फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सांसद चंदन चौहान ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें पत्र सौंपा। पत्र में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर नहर के पुल से हेमराज कॉलोनी के नाले तक सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड तथा अंडरपास निर्माण कराने की मांग की।
सांसद चंदन चौहान ने कहा कि फोरलेन हाईवे होने से ग्राम हेमराज कॉलोनी का चौराहा अत्यंत व्यस्त और खतरनाक हो गया है। इस चौराहे से धर्मनगरी, घसीवाला, नवलपुर, चांदपुर नवाबाद, खेड़की, हेमराजपुर, फरीदपुर, चांदपुर फेरू, काजीवाला आदि गांव के लोगों का आवागमन रहता है। इन गांवों के किसानों की जमीन फोरलेन के दोनों ओर है। इस कारण गांव वालों को दूसरी तरफ पहुंचने के लिए लगभग चार किलोमीटर का अतिरिक्त मार्ग तय करना पड़ रहा है। वहीं इससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। सांसद ने उनसे जनहित में अंडरपास व सर्विस रोड बनाने की मांग की है। उन्हाेंने सांसद को आश्वासन दिया।
- संसद में उठाया धनगर जाति का मुद्दा
राष्ट्रीय लोकदल के बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान ने संसद में नियम 377 के तहत गडरिया समुदाय की धनगर जाति के अधिकारों को लेकर का मुद्दा उठाया। सांसद ने धनगर समाज के लोगों अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग की। इससे उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो सकें।