फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खादर क्षेत्र से बंद कराया शिवभक्तों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। खादर क्षेत्र के पुराने कांवड़ यात्रा मार्ग से शिवभक्तों का आवागमन प्रशासन ने बंद करा दिया है। हरिद्वार प्रशासन से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है। कांवड़िये नाव से गंगा पार कर रहे थे।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये जगजीतपुर, भोगपुर, भीक्कमपुर आदि उत्तराखंड के गांव से होते हुए नांगल गंगा घाट पर नाव से गंगा पार करते है, जिससे कांवड़ियों के मार्ग की दूरी 15 किमी तक कम हो जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़िये खादर क्षेत्र से गुजर रहे थे। बुधवार को हरिद्वार प्रशासन से वार्ता कर पुलिस ने शिवभक्तों का आवागमन बंद करा दिया है। गंगा नदी से नाव भी हटवा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद भी बृहस्पतिवार को कांवड़ियों के कई जत्थे खादर क्षेत्र से अपने गंतव्य को जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें