फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। बृहस्पतिवार की सुबह शिवाला कलां थाने के गांव फीना में पिंकी (27) पत्नी रवि का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने सुसराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पिंकी घर पर अकेली थी। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर परिजनों ने उसका शव लटका देखा।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गावं पहुंचे मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना चांदपुर के तखतपुर निवासी मृतका के पिता हरनाम सिंह ने बताया कि पिंकी की शादी 2018 में रवि के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों सिवान (7), अयान (5) और खुशी (2) को रोते-बिलखते छोड़ गई। पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। सीओ देश दीपक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें