फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हर्बल टी के विदेशों से 90 लाख रुपये से ज्यादा के एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली देहात के गांव लखीवाला, पोस्ट टांडा माईदास में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार विदुर हर्बल टी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में हर्बल टी की खूब प्रशंसा हुई। साथ ही चार देशों के साथ 90 लाख रुपये से ज्यादा के एमओयू साइन हुए हैं।
विज्ञापन


विदुर हर्बल टी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बबिता रानी के नेतृत्व में समूह की महिलाएं हर्बल चाय का उत्पादन कर रही हैं। उत्पाद की मार्केटिंग एवं बिजनेस डेवलपमेंट की जिम्मेदारी बबिता रानी के भाई वासुदेव सिंह संभाल रहे हैं। ट्रेड शो में वासुदेव सिंह ने स्वयं विदुर हर्बल टी तैयार कर विदेशी खरीदारों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों को स्वाद चखाया। हर्बल चाय विदेशी ग्राहकों को खूब पसंद आई। इसके बाद अजरबैजान के साथ 20 लाख, उज्बेकिस्तान के साथ 50 लाख, ताजिकिस्तान के साथ 20 लाख और मॉरिशस के साथ 47 हजार रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
देशभर में डिस्ट्रीब्यूटर एवं होलसेलर की तलाश
वासुदेव ने बताया कि विदुर हर्बल टी के विस्तार के लिए अब देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में डिस्ट्रीब्यूटर एवं होलसेलर बनाए जाने हैं। इसके लिए इच्छुक लोग संपर्क कर सकते हैं। विदेशों के साथ एमओयू साइन होने से हर्बल चाय के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम बढ़ाने के लिए अच्छा कदम है।
विज्ञापन


ब्रिक्स सम्मेलन में भी विदेेशी मेहमानों नेे ली थी हर्बल चाय की चुस्की

ब्रिक्स सम्मेलन में मेहमानों के लिए आयोजित गाला डिनर में खास व्यंजन के रूप में बिजनौर की विदुर हर्बल चाय भी शामिल किया गया था। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित अन्य मेहमानों ने ''विदुर हर्बल टी'' की चुस्की ली। सहायक आयुक्त उद्योग बलराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में भी विदुर हर्बल चाय का जिक्र कर चुके हैं। दूसरे देशों के साथ एमओयू साइन होने से हर्बल चाय के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ट्रेड शो से स्थानीय उत्पादों की पहचान अंतरराष्ट्रीय तक हो रही है। हर्बल चाय के चार देशों से एमओयू साइन हुए हैं। यह अच्छी पहल है। इससे दूसरे उद्यमियों का भी हौसला बढ़ेगा। ....अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें