फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ससुर-बहू की मौत से मातम, आईसीयू में जिंदगी से जंग लड़ रहा अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मंगलवार को चंचलपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल कैलाश सिंह (55) और उनकी पुत्रवधु सरोज उर्फ गुड़िया (35) की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को उनके शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों की चीख-पुकार सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों की भारी भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। सबसे मार्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब एक ही घर से ससुर और बहू की अर्थियां एक साथ उठीं। इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। हर कोई इस दर्दनाक हादसे को याद कर सिहर उठा। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल नौ वर्षीय अर्पित अब भी मुरादाबाद के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।
डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। परिवार के लोग अस्पताल और घर के बीच चिंता में डूबे हुए हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक धामपुर अशोक राणा भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें