फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल में जच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना सर्जन ही अस्पताल में किया गया था प्रसूता का ऑपरेशन
विज्ञापन

- महिला की मौत पर टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद, अस्पताल सील


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे अस्पताल में जच्चा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई सर्जन चिकित्सक भी नहीं है, ऐसे में प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। उधर, हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।

बिजनौर से सटे हुए गांव तीबड़ी निवासी अरविंद की रामेश्वरी (24) को प्रसव पीड़ा होने पर भाटान स्थित क्योर एंड केयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया। रविवार को रामेश्वरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद से रक्तस्त्राव नहीं थमा। परिजन लगातार चिकित्सक से सही उपचार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जच्चा रामेश्वरी की अस्पताल में मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन



क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। क्लीनिक को बीएएमएस डिग्रीधारी चिकित्सक संचालित कर रहा था। इसे प्रसव कराने और सर्जरी करने की अधिकार नहीं है। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया गया है। - डॉ. देवेंद्र, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें