फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मौसम का मिजाज बदला, झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर तक उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, बारिश से मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदल ली। दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादल बरस पड़े। शाम ढलने तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश होने से उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
मंगलवार को सुबह से ही धूप और उमसभरी गर्मी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते बारिश होने लगी। बारिश होती देख बच्चे नहाने के लिए दौड़ पड़े। वहीं अन्य लोगों ने भी भीगने से भी परहेज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें कि जिला मुख्यालय पर कई दिनों के बाद बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। खैर अब बरसात होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बीच लोगों ने चाय पकौड़ी का आनंद लिया। देर शाम तक मौसम बरसाती बना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें