फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मातृत्व वंदना योजना से मां व शिशु को मिला बेहतर पोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के लिए कारगार साबित हो रही है। योजना का लाभ पाकर जिले की पात्र महिलाओं को बेहतर पोषण मिला। सत्र 2025-26 में 15,921 पात्र महिलाओं ने योजना में आवेदन किया। इनके खातों में 5,90,65,000 रुपये की सहायता राशि खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई है। योजना का लाभ देने में बिजनौर प्रदेश में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। वर्ष 2022 से अब तक जनपद में कुल 31,443 पात्र महिलाओं ने योजना के तहत आवेदन किया है, जिनके लिए 10,99,53,000 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। सत्र 2025-26 में जिन पात्र महिलाओं ने आवेदन किया। उनमें 9,606 महिलाओं ने पहली बार मां बनने पर आवेदन किया। जबकि 5,837 महिलाओं ने दूसरी संतान पुत्री होने पर आवेदन किया है।
योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

ताकि, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल हो सके। वहीं, दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर महिलाओं को छह हजार रुपये की एकमुश्त सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधारने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें