फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश एटीएम पर लटके मिले ताले

Sun, 01 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में नोटबंदी के चलते रविवार के अधिकांश एटीएम बंद रहे। कैश किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के लगभग सभी एटीएम बंद पड़े रहे। कैश न होने से वह अपने बच्चों के साथ नए साल का जश्न भी नहीं मना सके। 
विज्ञापन

नगर में विभिन्न बैंकों में करीब एक दर्जन एटीएम हैं, लेकिन रविवार का अवकाश होने के बावजूद भी  अधिकांश एटीएम पर ताला लटका रहा, जबकि बैंक अधिकारियों को नियमानुसार इन एटीएम में पर्याप्त कैश डालना चाहिए था। लोग कैश के चक्कर में दिनभर एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर दौड़ते रहे। 
सुहागपुर के विमल चौहान, मयंक कश्यप,  रोमियो धुरंधर, राजपाल सिंह, गोविंदराम का कहना है कि इस नोटबंदी से केवल आम आदमी पर बुरा असर पड़ा है। मध्यम वर्ग से ऊपर का आदमी तनाव मुक्त है। उसका कोई काम भी नहीं रुक रहा, जबकि निम्न वर्ग के लोग इस नोटबंदी से दुखी। बैंक अधिकारी विड्रॉल से बड़ी मुश्किल से कई कई दिन में दो हजार का नोट थमा रहे हैं। शेरकोट, अफजलगढ़, रेहड़, बादीगढ़, हरेवली में भी  कैश की किल्लत के चलते                   लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें