फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक बच्चों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख से अधिक बच्चों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस सत्र में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। इस साल 1,01,243 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाएगा। इस सत्र में 1,17,977 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 2021-22 सत्र में 1,00,790 बच्चों को ओपीवी, बीसीजी, एमआर, पीसीवी व पेंटा का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे 2022-23 में बढ़ाकर 1,01,243 कर दिया गया है। 95,378 बच्चों को बूस्टर डीपीटी, ओपीवी और एमआर-2 लक्ष्य रखा गया है। डीपीटी में इस साल 85,278 बच्चों को टीका लगाना होगा। इसके साथ ही 10 साल तक के बच्चों को लगने वाला टीडी का टीका 82,608 बच्चों को लगाया जाएगा। 16 साल के बच्चों को लगने वाले टीडी का टीका पहले 68,375 बच्चों को लगेगा। साथ ही 2022-23 सत्र में 1,17,977 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस साल विभाग की ओर से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य भेजा गया है। विभाग की ओर से इस लक्ष्य को भी पूरा करने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें